अगर आप साल 2025 में एक ऐसी बाइक की तलाश में हो जिसमें क्लासिक और रेट्रो-स्टाइल का परफेक्ट कांबिनेशन हो तो आपके लिए 2025 Jawa 42 Bobber न्यू मॉडल एक परफेक्ट बाइक बन सकता है। क्यूंकि इसमें 334cc का एक दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और रेट्रो लुक मिलता हे जो आपकी राइड को बेहतर बना सकता हे। तो आईए जानते हैं इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी के साथ।
डिजाइन और स्टाइल का परफेक्ट कांबिनेशन

अगर डिजाइन की बात करें तो 2025 Jawa 42 Bobber न्यू मॉडल की डिजाइन बहुत ही खास है। क्योंकि इसमें सिंगल-सीट कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है, जो इसे एक क्लासिक बॉबर का लुक देता है। इसके अलावा इसमें राउंड LED हेडलाइट, बार-एंड मिरर्स और ट्विन स्लैश-कट एग्जॉस्ट इसके रेट्रो फील को और बढ़ाते हैं।
Read Also: भारत में Hero Xoom 160 की बुकिंग शुरू, अब ₹1.49 लाख में पाएं मैक्सी स्कूटर
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो Jawa 42 Bobber में 334cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC इंजन मिलता हे। जो लगभग 29.51 bhp का पावर और 32.74 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो बेहतर पावर प्रोड्यूस करने में मदद करता है।
नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भरपूर
फीचर्स को प्राधान्य देते हुए इसमें आल LED सेटअप का इस्तेमाल हुआ हे। जैसे आगे के तरफ राउंड शेप में LED हेड लाइट और पीछे LED टेल लाइट देखने को मिलता हे। बाइक की सभी जरूरी जानकारी को तदारख करने के लिए डिजिटल मीटर कंसोल मिलता हे, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए डुअल डिस्क के साथ डुअल चैनल ABS भी मिलता है।
2025 Jawa 42 Bobber के कीमत
ताज़ा मिले जानकारी के अनुसार Jawa 42 Bobber की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.25 लाख से शुरू होती है। लेकिन, ऑन-रोड कीमत आपके शहर के हिसाब से अलग हो सकती है, जिसमें RTO चार्जेस, इंश्योरेंस और अन्य अतिरिक्त शुल्क शामिल होंगे।
वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस
कंपनी इस बाइक पर 4 साल/50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। अगर आप चाहें तो इसे 6 साल तक एक्सटेंड भी कर सकते हैं।
कलर ऑप्शंस
कंपनी ने Jawa 42 Bobber को कई आकर्षक कलर शेड्स में पेश किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- Mystic Copper
- Moonstone White
- Jasper Red Dual Tone
- Black Mirror
माइलेज और प्रैक्टिकैलिटी
माइलेज की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह बाइक लगभग 28-30 kmpl देती है। पुराने Jawa 42 Bobber के कुछ ऑनर्स का भी यही कहना, यानी, आप रोजाना के कम्यूट और वीकेंड राइड्स दोनों का आनंद ले सकते हैं।
निष्कर्ष
अगर आप एक प्रीमियम बॉबर बाइक की तलाश में हैं, तो Jawa 42 Bobber आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। क्योंकि यह एक ऐसा बाइक हे जिसमें आपको क्लासिक लुक्स, दमदार इंजन, आधुनिक सेफ़्टी फीचर्स और बेहतरीन लुक्स भी मिलता हे। यह उन राइडर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं और रेट्रो के साथ मॉडर्न टच का आनंद लेना चाहते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दिए गए सभी जानकारी इंटरनेट के विभिन्न स्रोत से संग्रह कर गया है, कृपया बाइक खरीदने से पहले Jawa की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से जरूर संपर्क करें।