2026 Kawasaki KLX 230 – अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हुआ DF और शेरपा S वैरिएंट्स के साथ

Published On: June 11, 2025
Follow Us
Kawasaki KLX 230

Kawasaki ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में Kawasaki KLX 230 को दो वेरिएंट्स के अंदर लॉन्च किया है, जिसमें DF और शेरपा S वेरिएंट मौजूद है। उन दो वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद वेरिएंट से काफी अलग है, जिसमें आपको ऑफरोडिंग का तरह-तरह के फीचर्स देखने को मिलता है जो की भारत में मैजूदा मॉडल में शायद उपलब्ध नहीं है।

इस लेख में हम बात करने वाले हैं DF और शेरपा S वेरिएंट्स में मिलने वाली फीचर्स, सस्पेंशन सेटअप, ब्रेकिंग और इंजन के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा इन दो वेरिएंट्स में क्या अंतर है वह भी जानने की कोशिश करेंगे। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Kawasaki KLX 230 शेरपा S और DF वेरिएंट

Kawasaki KLX 230
Kawasaki KLX 230

कुछ जानकारी के अनुसार कावासाकी ने शेरपा S वेरिएंट को काफी हद तक साधारण बनाने की कोशिश की है। जिसमें आपको बेसिक फीचर्स के अलावा रेगुलर सस्पेंशन सेटअप, लो सीट हाइट जैसे सुविधा देखने को मिलता है। दूसरे तरफ DF वेरिएंट काफी हद तक ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया गया हे।

Read Also: Should I Buy Honda CB750 Hornet For Sweet Engine Sound and High Mileage

फीचर्स और तकनीक

दोनों वैरिएंट्स में LCD मीटर कंसोल देखने को मिलता है, जिसमें बाइक की सभी जरूरी जानकारी यानी स्पीडोमीटर, स्पीडोमीटर, ट्रिप और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे जानकारी के अलावा और भी बहुत कुछ मिलता है। इसमें आपको ब्लूटूथ एक्टिविटी मिलता है जिसमें आप कॉल और एसएमएस के अलावा नेविगेशन जैसे फीचर्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सस्पेंशन ट्रैवल सेटअप

सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो शेरपा S वेरिएंट में आगे के तरफ 37mm का टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे यूनी-ट्रैक मोनोशॉक क्रमशः 157.4 mm और 167.6 mm ट्रैवल के साथ आते हैं। अगर ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें 213.3mm का मिलता हे जो DF मॉडल से कम देखने को मिलता हे। सबसे अहम बात यह है कि इसमें 825.5mm का सीट हाइट मिलता हे जो काफी हद तक DF मॉडल से कम हे।

अगर बात करें DF वैरिएंट्स की तो इसको ज्यादा ऑफरोडिंग केलिए तैयार किया गया हे। इसमें आपको आगे और पीछे के सस्पेंशन की ट्रेवल क्रमशः 198mm और 221mm है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें आपको 238.7mm का देखने को मिलता हे जो शेरपा S वेरिएंट्स से ज्यादा देखने को मिलता हे। बेहतर ऑफरोडिंग के लिए इसमें  845.8 mm का सीट हाइट मिलता हे। इसके अलावा इसमें अतिरिक्त सुरक्षा और एक छोटा लगेज रैक मिलता हे जो इसमें स्टैण्डर्ड हे। 

दोनों वैरिएंट्स में मिलने बलि ब्रेकिंग सेटअप

बात की जाए ब्रेकिंग सिस्टम की तो दोनों वैरिएंट्स में आगे के तरफ 265mm और पीछे 220mm का रोटर देखने को मिलता हे, जो की ड्यूल चैनल ABS के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में आप पीछे मिलने बलि ABS को बंद भी कर सकते हैं यानी स्विचेबल ABS के साथ आता है।

इंजन और परफॉरमेंस

Kawasaki KLX 230
Kawasaki KLX 230

इंजन के बारे में बात करने से पहले यह बताना चाहूंगा की बाइक की बजन को संभालने के लिए दोनों में स्टील पैरामीटर फ्रेम का इस्तेमाल हुआ हे। दोनों में 233cc, का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता हे, जो 17.8bhp का पावर और 18.3Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स डोडा गया है, और इसमें स्लिपर क्लच या क्विक शिफ्टर जैसी कोई फैंसी फीटर्स देखने को नहीं मिलता हे।

Kawasaki KLX 230 के कीमत भारत में क्या हे?

अभी के समय भारत में, कावासाकी मानक KLX 230 की कीमत केवल 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह अत्यधिक कीमत इसकी CBU (पूरी तरह से निर्मित) प्रकृति के कारण है। अगर DF और शेरपा S वैरिएंट्स को भारत में लॉन्च किआ जाता हे तो कीमत में जरूर बढ़ोतरी देखने को मिलसकता हे।

Disclaimer: इस लेख में हम Kawasaki KLX 230 के दो वेरिएंट्स यानि DF और शेरपा S से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर की हे। लेख की सभी जानकारी विभिन्न स्रोत से संग्रह किया गया है, अगर बाइक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कावासाकी की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। 



Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है। Bikejankari.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment