2026 Kawasaki Z1100 भारत में लॉन्च: कीमत सिर्फ ₹12.79 लाख

On: November 22, 2025 10:17 AM
Follow Us:
2026 Kawasaki Z1100

2026 Kawasaki Z1100: Sports Bike लवर्स केलिए खुस खबरि हे, क्यूंकि भारत में कावासाकी ने अपनी नई 2026 Kawasaki Z1100 Supernaked बाइक को लॉन्च कर दी है। जिसकी कीमत ₹12.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह नई Z सीरीज़ बाइक अपने पहले वाले मॉडल Z1000 से ज्यादा दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई मॉडर्न अपडेट्स के साथ आई है। Z1100 का मकसद है स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट में फिर से अपनी बादशाहत साबित करना।

तो चलिए जानते हैं इस नए Z1100 में खासियत हे और साथ ही इसकी डिज़ाइन, फीचर्स और इंजन के बारे में भी जानने की कोसिस करते हैं पूरी जानकारी के साथ।

2026 Kawasaki Z1100 का डिज़ाइन

2026 Kawasaki Z1100
2026 Kawasaki Z1100

नई Kawasaki Z1100 अपने मशहूर Sugomi Design Language को आगे बढ़ाती है। Sugomi शब्द जापानी भाषा का है, जिसका मतलब होता है “ऐसी ताकत या मौजूदगी जो देखकर डर और सम्मान दोनों पैदा करे।”

अगर पूरी डिज़ाइन की बात करे तो बाइक की ट्विन-पॉड LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, और शार्प टेल सेक्शन इसे सड़क पर एक शिकार की तरह दिखाते हैं जो कभी भी झपटने को तैयार है। इसके मैट फिनिश पेंट, एग्रेसिव बॉडी पैनल्स और डायनामिक पोज़िशनिंग इसे पहले से ज्यादा बोल्ड बनाते हैं।

Z1100 की स्टाइलिंग में एक तरफ रॉ पावर का एहसास है तो दूसरी तरफ प्रीमियम टच – बिलकुल उसी संतुलन के साथ जैसा Z सीरीज़ के फैंस हमेशा से चाहते हैं।

Read Also: Kinetic DX Electric Scooter की डिलीवरी शुरू, मिलेगा 150Km तक की रेंज फ़ास्ट चार्जिंग के साथ

2026 Kawasaki Z1100 का इंजन और परफॉर्मेंस

नई Z1100 में कंपनी ने वही इंजन दिया है जो Ninja 1100SX में इस्तेमाल होता है। यह 1,099cc इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 136 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

कावासाकी ने इस इंजन को खासतौर पर मिड-रेंज टॉर्क और स्मूद थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए ट्यून किया है। इसका मतलब है कि यह बाइक सिर्फ हाईवे पर ही नहीं, बल्कि शहर के ट्रैफिक में भी शानदार प्रदर्शन देती है।

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है, जिससे बिना क्लच के गियर ऊपर-नीचे किए जा सकते हैं। राइड-बाय-वायर सिस्टम की मदद से राइडर को दो पावर मोड्स (फुल और लो) मिलते हैं ताकि वह अपने मूड और सड़क की स्थिति के अनुसार सेटिंग बदल सके।

एडवांस फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स

Kawasaki Z1100 में टेक्नोलॉजी के मामले में भी जबरदस्त अपग्रेड किया गया है। इसमें 5-एक्सिस IMU (Inertial Measurement Unit) दिया गया है जो बाइक की हर मूवमेंट और झुकाव को मॉनिटर करता है ताकि सेफ्टी सिस्टम्स सही समय पर एक्टिव हो सकें।

अगर मुख्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की बात करे तो, इसमें मिलता हे:

  • तीन लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC)
  • दो पावर मोड्स (Full और Low)
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
  • डुअल-चैनल ABS

इन सभी सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए बाइक में एक नया 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट्स भी मिलते हैं।

Read Also: Suzuki Thunder 125 Retro 2025: लॉन्च से पहले ही वायरल, मिलेगा इतने सारे फीचर्स

राइड और हैंडलिंग: परफॉर्मेंस के साथ कम्फर्ट भी

Z1100 का अलुमिनियम ट्विन-स्पार फ्रेम सीधे Ninja 1100SX से लिया गया है, जो बाइक को बेहतरीन स्टेबिलिटी और बैलेंस देता है।

सस्पेंशन के लिए Kawasaki ने फुली एडजस्टेबल Showa फॉर्क्स और Showa मोनोशॉक का इस्तेमाल किया है, जिससे राइडर अपनी राइडिंग स्टाइल और सड़क की स्थिति के अनुसार सस्पेंशन एडजस्ट कर सकता है।

Tokico ब्रेकिंग सिस्टम और Dunlop Sportmax Q5A टायर्स की वजह से बाइक की ग्रिप और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतरीन है।

कम्पटीशन और मार्केट पोजिशनिंग

भारत में इसका मुकाबला Honda CB1000 Hornet SP से है, जिसकी कीमत लगभग ₹13.29 लाख (एक्स-शोरूम) है। हालांकि होंडा भी परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट में मजबूत है, लेकिन Z1100 अपने एडवांस फीचर्स, ज्यादा टॉर्क और एग्रेसिव डिज़ाइन की वजह से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन जाती है।

Read Also: Top 4 Highlights Of Yamaha FZ Rave: यामाहा FZ रेव की टॉप 4 मुख्य विशेषताएं

निष्कर्ष

नई Kawasaki Z1100 सिर्फ Z1000 का बड़ा वर्ज़न नहीं है, बल्कि यह Z सीरीज़ की फिलॉसफी को अगले स्तर पर ले जाती है। इसमें वही पुराना ज़बरदस्त चार्म है लेकिन अब और ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल अवतार में।

अगर आप ऐसी सुपरनेकेड बाइक की तलाश में हैं जो रॉ पॉवर, एडवांस टेक्नोलॉजी और जापानी इंजीनियरिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दे, तो Kawasaki Z1100 आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है। Bikejankari.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment