हौंडा ने हाल ही में भारतीय बाजार में Honda Rebel 500 (होंडा रेबेल 500) को 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया था। यह मोटरसाइकिल खासतौर पर गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में बिंगबिंग डीलरशिप के ज़रिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। इसकी बुकिंग भी लॉन्च होने के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया था। इस बाइक में ऐसे बहुत सारे खासियत है जो सेगमेंट की बेहतरीन क्रूजर बाइक साबित होता हे।
इस लेख में हम Honda Rebel 500 (होंडा रेबेल 500) से जुड़ी पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे, इसमें बाइक के डिजाइन, फीचर्स, बाइक की इंजन के समेत डाइमेंशन के बारे में भी बात करेंगे। बाइक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Honda Rebel 500 के डिज़ाइन

होंडा रेबेल 500 की डिज़ाइन भारतीय राइडर्स केलिए बेहद खास और अलग हे। क्योंकि यह एक बॉबर-स्टाइल डिज़ाइन के साथ आने वाली बाइक हे। जिसमें गोल LED हेडलाइट, घुमावदार फेंडर और एक टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक है। इसका स्टील फ्रेम और सबफ्रेम खुले हुए हैं, जो एक कस्टम-बाइक लुक देते हैं। यह बाइक मिनिमलिस्टिक और लो-स्लंग है, जो इसे एक क्रूजर का एहसास देता है।
Read Also: आ रही है BMW की नई 450R – कीमत और फीचर्स देख के उड़ जाएंगे होश
होंडा रिबेल 500 में मिलने वाली एडवांस फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो होंडा ने रिबेल 500 को बेसिक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जैसे की इसमें मिलता हे LED हेडलाइट और टेललाइट, LED इंडिकेटर, राउंड शेप के अंदर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता हे। जिसमें आप बाइक की सभी जरुरी जानकारी यानी स्पीड मीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गॉज और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे जानकारी को देख सकते है। इसके अलावा इस बाइक में और कोई खास फीचर्स देखने को नहीं मिलता है।
होंडा रिबेल 500 Dimension
जैसे कि हमको पता है यह एक क्रूजर बाइक है जो बब्बर बाइक्स की सेगमेंट में आता हे। इसलिए इस बाइक की लम्बाई साधारण बाइक से ज्यादा होता हे। जैसे की इसकी लंबाई 2,205 मिमी, चौड़ाई 810 मिमी और ऊंचाई 1,090 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1,490 मिमी है। सीट की ऊंचाई 690 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 125 मिमी है। फ्यूल टैंक की क्षमता 11.2 लीटर है और कर्ब वजन 191 किलोग्राम है।
Specification | Details |
---|---|
Length | 2,205 mm |
Width | 810 mm |
Height | 1,090 mm |
Wheelbase | 1,490 mm |
Seat Height | 690 mm |
Ground Clearance | 125 mm |
Fuel Tank Capacity | 11.2 liters |
Kerb Weight | 191 kg |
होंडा रिबेल 500 में मिलने वाली ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप
अगर बात करें सस्पेंशन सेटअप की तो रिबेल 500 में आगे के तरफ 41mm की टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शोवा शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता हे। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक मिलता है जो ड्यूल चैनल ABS के साथ आता हे।
होंडा रिबेल 500 में मिलने वाली इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो होंडा रिबेल 500 में 471cc, का लिक्विड-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, 8 वाल्व, पैरेलल-ट्विन कैलंडर इंजन देखने को मिलता हे। जिसमे 46.22 PS का पावर 8500 rpm पर और 43.3 Nm का टार्क 6000 rpm पर प्रोड्यूस करता है। इस इंजन के साथ रिफाइंड पावर डिलीवरी, मजबूत लो-एंड टॉर्क, असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी देखने को मिलता है।
Specification | Details |
---|---|
Engine Type | 471cc, Liquid-cooled, 4-stroke, 8-valve, Parallel-twin |
Power Output | 46.22 PS @ 8,500 rpm |
Torque | 43.3 Nm @ 6,000 rpm |
Gearbox | 6-speed |
Key Features | Smooth and refined power delivery |
Strong low-end torque | |
Assist and slipper clutch |
होंडा रिबेल 500 Price in India
हमने पहले ही बात की थी कि इस बाइक को हौंडा ने 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया है। जोकि अपने आप में बहुत ही खास है, क्योंकि इस बाइक के साथ अप्प अच्छे तरीके से क्रूज़िंग कर सकते हैं बो ही एक दमदार डिज़ाइन के साथ।
होंडा रिबेल 500 Rivals
बात करें मुकाबला की तो यह बाइक भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद कुछ प्रीमियम और दमदार बाइकों से मुकाबला करेगी। जिन्होंने अपनी स्टाइलिश लुक, दमदार इंजन और आराम दयाक राइड कम्फर्ट के लिए जाने जाते हैं। तो इस लिस्ट में शामिल हे कावासाकी एलिमिनेटर, रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 और रॉयल एनफील्ड के शॉटगन 650।
Disclaimer: यह लेख नई होंडा रिबेल 500 के बारे में लिखी गई है, जिसमें हम इस बाइक की डिजाइन से लेकर, इंजन, कीमत और Dimension के बारे में भी बात की। इस लेख की सभी जानकारी विभिन्न स्रोत से संग्रह कराया गया है, अगर आपको इस बाइक खरीदना है तो होंडा की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।