Bike Scam का बड़ा खुलासा: पुराने Demo बाइक को नया बताकर बेचा डीलर, ग्राहक को मिला ₹2 लाख का मुआवज़ा

On: November 22, 2025 10:32 AM
Follow Us:
Bike Dealer Scam

Bike Dealer Scam: नई बाइक खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए खुशी और गर्व का पल होता है। लेकिन अगर उसी खुशी को कोई डीलर धोखे में बदल दे, तो यह न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है बल्कि विश्वास का भी हनन है। ऐसा ही मामला केरल के मलप्पुरम जिले के एक उपभोक्ता के साथ हुआ, जिसने एक नई बाइक खरीदने की कोशिश में धोखे का सामना किया।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, उपभोक्ता ने आखिरकार न्याय जीत लिया है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने मजेरी स्थित एक ऑटोमोबाइल डीलर को आदेश दिया है कि वह न केवल बाइक का पूरा पैसा वापस करे, बल्कि उपभोक्ता को ₹2 लाख का मुआवजा और ₹3,000 की कानूनी लागत भी दे।

Table of Contents

घटना की शुरुआत: नई बाइक के नाम पर मिला Demo मॉडल

Bike Dealer Scam
Bike Dealer Scam

जुलाई 2012 में शिकायतकर्ता ने अपनी पुरानी बाइक को एक्सचेंज करके नई Honda Twister खरीदने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने डीलर को ₹62,000 अतिरिक्त भुगतान किया। लेकिन बाइक की डिलीवरी के समय ही उन्हें शक होने लगा कि कुछ सही नहीं है।

Read Also: Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition लॉन्च – AI फीचर्स से भरपूर हे ये बाइक

डिलीवरी के समय दिखी संदिग्ध स्थितियां

दरसल जब उपभोक्ता बाइक की डिलीवरी लेने गए तब उनको बाइक ठीक नहीं लगा, क्यों की बाइक किसी भी साइड से नया नहीं लगरहा था। जैसे की

  • पेट्रोल टैंक पर खरोंच
  • साड़ी गार्ड पर जंग
  • टायरों पर घिसावट
  • गियर स्लिप होना
  • इंजन से असामान्य आवाज

इन सारी खामियों को देखकर उपभोक्ता ने बाइक लेने से मना कर दिया, लेकिन डीलर के दबाव में उन्हें मजबूरन वाहन स्वीकार करना पड़ा। डीलर ने कहा कि “पहली सर्विस के बाद सब ठीक हो जाएगा”, लेकिन समस्याएं बरकरार रहीं।

सच्चाई का खुलासा: बाइक पहले से रजिस्टर्ड Demo वाहन थी

कुछ समय बाद जांच में उपभोक्ता को बड़ा झटका लगा। पता चला कि जिस बाइक को “नई” बताकर बेचा गया था, वह दरअसल फरवरी 2012 में Calicut Aditya Honda के नाम पर RTO कोझिकोड में रजिस्टर्ड एक डेमो बाइक थी। [Bike Dealer Scam]

डेमो बाइक वे वाहन होते हैं जिनका इस्तेमाल शोरूम में टेस्ट राइड और डिस्प्ले के लिए किया जाता है। इन्हें कभी भी “नई बाइक” कहकर बेचना कानूनी रूप से गलत और धोखाधड़ी माना जाता है।

कानूनी लड़ाई: जिला आयोग से राष्ट्रीय आयोग तक सभी ने माना उपभोक्ता सही हे

हक की लड़ाई के लिए शिकायतकर्ता ने मामला मलप्पुरम जिला उपभोक्ता आयोग में दाखिल किया। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डीलर पर सख्त टिप्पणी की और आदेश दिए: जिसमे शिकायतकर्ता को

  • ₹62,000 (बाइक का मूल्य) वापस किया जाए
  • ₹2,00,000 मुआवजा दिया जाए
  • ₹3,000 कानूनी खर्च दिए जाएं

डीलर ने इस निर्णय को चुनौती दी, मगर राज्य आयोग और बाद में राष्ट्रीय आयोग (NCDRC) ने भी इसे सही ठहराया।

NCDRC का अंतिम आदेश

  • डीलर को उपभोक्ता को पूरी राशि और मुआवजे का भुगतान करना होगा
  • भुगतान 12% वार्षिक ब्याज के साथ करना होगा
  • ब्याज की गणना जिला आयोग के पहले आदेश की तारीख से होगी

उपभोक्ता की ओर से इस केस में अधिवक्ता Sreevaraham N G Mahesh और Sheeba Sivadasan ने पैरवी की। [Bike Dealer Scam]

Read Also: 2026 Kawasaki Z1100 भारत में लॉन्च: कीमत सिर्फ ₹12.79 लाख

यह मामला क्यों महत्वपूर्ण है?

यह सिर्फ एक बाइक बिक्री का मामला नहीं था—यह उपभोक्ता अधिकारों के सम्मान और सुरक्षा का मजबूत उदाहरण है।

1. Demo Bike को नया बताकर बेचना गंभीर धोखाधड़ी है

इस मामले ने स्पष्ट किया कि ऐसा करने पर भारी आर्थिक दंड मिल सकता है।

2. छोटी-छोटी खामियों को नज़रअंदाज़ न करें

स्क्रैच, टायर घिसावट या रस्ट नई बाइक में नहीं होने चाहिए। यह धोखे का संकेत हो सकता है।

3. कानूनी प्रक्रिया लंबी हो सकती है, लेकिन न्याय मिलता है

यह केस उपभोक्ताओं को भरोसा देता है कि सही लड़ाई लड़ने पर जीत संभव है।

4. बड़ा मुआवजा डीलरों के लिए चेतावनी है

₹2 लाख का हर्जाना बताता है कि उपभोक्ताओं के साथ धोखा करना महंगा पड़ सकता है।

5. उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

नई बाइक या कोई भी वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:

6. VIN/Chassis नंबर की जांच करें

RTO से मिलान करके सुनिश्चित करें कि वाहन नया है।

7. डिलीवरी से पहले पूरा निरीक्षण करें

स्क्रैच, जंग, टायर की स्थिति, आवाज—all should be checked.

8. सभी दस्तावेज समय पर लें

Invoice, Insurance, RC, Warranty card—किसी में भी गड़बड़ी न रहने दें।

9. डीलर के दबाव में न आएं

अगर कुछ गलत लगे, वाहन लेने से साफ इनकार करें।

Read Also: Kinetic DX Electric Scooter की डिलीवरी शुरू, मिलेगा 150Km तक की रेंज फ़ास्ट चार्जिंग के साथ

निष्कर्ष

मलप्पुरम के इस निवासी ने एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर यह साबित किया कि उपभोक्ता कभी भी बेबस नहीं होता। चाहे डीलर कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा करता है।

NCDRC का यह फैसला उन सभी डीलरों के लिए सख्त संदेश है जो धोखाधड़ी के सहारे व्यापार करते हैं—उपभोक्ता के साथ बेईमानी एक महंगी गलती साबित होगी। [Bike Dealer Scam]

Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है। Bikejankari.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment