Honda Activa 8G 2025 Edition: जब भारत में एक स्कूटर खरीदने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम जो जुबान पर आता है, वह है Honda Activa। पिछले दो दशकों से अधिक समय से एक्टिवा भारतीय स्कूटर बाजार पर राज कर रही है। अपनी विश्वसनीयता, आराम और बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से यह हर घर की पसंद बन चुकी है। इसलिए होंडा ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्कूटर को एक नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है Activa 8G 2025 Edition के नाम से।
यह नया मॉडल न केवल नए और एडवांस फीचर्स के साथ आएगा बल्कि एक आकर्षक डिजाइन और बेहतर तकनीक के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस शानदार स्कूटर के बारे में की पूरी जानकारी के साथ।
Honda Activa 8G 2025 Edition में नया क्या है?

होंडा हर बार की तरह इस बार भी एक्टिवा को कई महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ पेश करने जा रही है। जिसमे आपको लगभग सभी प्रकार के फीचर्स देखने को मिलेगा। जैसे की
- इको इंडिकेटर (Eco Indicator): यह फीचर राइडर को उसकी स्पीड और ड्राइविंग स्टाइल कंट्रोल करके बेहतर माइलेज पाने में मदद करेगा।
- स्मार्ट की के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म: स्कूटर की सुरक्षा के लिए यह फीचर बेहद खास है। अगर कोई डुप्लीकेट चाबी से स्कूटर स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो अलार्म बज उठेगा।
- नया अलॉय व्हील डिजाइन: आकर्षक और मजबूत अलॉय व्हील्स स्कूटर को न सिर्फ स्टाइलिश बनाएंगे बल्कि इसकी स्थिरता भी बढ़ाएंगे।
- USB चार्जर का नया स्थान: अब चार्जिंग पोर्ट को और भी सुविधाजनक स्थान पर शिफ्ट किया गया है, ताकि इसे इस्तेमाल करना आसान हो सके।
- डिजिटल डैशबोर्ड: इसमें ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और रियल-टाइम फ्यूल एफिशिएंसी जैसे फीचर्स के साथ एक आधुनिक डिजिटल कंसोल दिया गया है।
Read Also: Honda की धांसू Electric Motorcycle से उठेगा पर्दा, जानिए खास फीचर्स
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात कर तो होंडा एक्टिवा 8g 2025 Edition मैं 109.51cc, 4-stroke, single-cylinder, air-cooled इंजन मिलेगा। जो लगभग 7.6 bhp का पावर और 8.8 Nm डार्क जनरेट करता है। हर मॉडल की तरह यह मॉडल भी 50 से 55 kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगा। ताज़ा मिले जानकारी के अनुसार यह स्कूटर Hybrid तकनीक के साथ आनेबलि हे, लेकिन यह बात अभीतक कन्फर्म नहीं हुई हे।
कीमत और वेरिएंट्स
Honda Activa 8G 2025 Edition को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। वेरिएंट्स को देखते हुए कीमत तय किया जाएगा। जैसे की
- स्टैंडर्ड वेरिएंट: ₹78,500
- DLX वेरिएंट (डिजिटल कंसोल और अलॉय व्हील्स के साथ): ₹82,000
- स्मार्ट एडिशन (एंटी-थेफ्ट की और अतिरिक्त फीचर्स के साथ): ₹85,500
ध्यान दें कि इसकी ऑन-रोड कीमत राज्य और RTO चार्ज के अनुसार अलग-अलग होगी।
कलर ऑप्शंस
होंडा हमेशा से एक्टिवा के सभी जनरेशन में फ्रेश और आकर्षक कलर ऑप्शन देता आया हे। अब एक्टिवा 8g 2025 Edition में भी ऐसे ही कलर ऑप्शन देखने को मिलेगा। जैसे की
- पर्ल सॉफ्ट पिंक (Pearl Soft Pink)
- मैट एक्सिस ग्रे (Matte Axis Grey)
- कैंडी जैज़ी ब्लू (Candy Jazzy Blue)
- पर्ल अमेजिंग व्हाइट (Pearl Amazing Pink)
- मैट मार्वल रेड (Matte Marvel Red)
Honda Activa 8g 2025 Edition Launch Date in India
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Honda Activa 8G 2025 Edition को अक्टूबर 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए इसकी डिमांड काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
क्यों एक्टिवा अब भी है भारतीयों की पहली पसंद?
होंडा एक्टिवा सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि भारत में एक भरोसे का नाम है। 2001 में होंडा एक्टिवा 2G के लॉन्च से शुरू हुई यह यात्रा लगातार नई तकनीक और फीचर्स के साथ आगे बढ़ती रही है। इसकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस, आसान राइडिंग अनुभव, मजबूत सर्विस नेटवर्क और शानदार रीसेल वैल्यू इसे बाकी स्कूटरों से अलग बनाते हैं।
अब Activa 8G 2025 Edition एक बार फिर उसी भरोसे को आधुनिक अंदाज में पेश करने जा रही है।
निष्कर्ष
Honda Activa 8G 2025 Edition भारतीय स्कूटर बाजार में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। इसके आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और संभावित हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे और भी खास बना देंगे। अगर आप 2025 में नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक्टिवा 8G जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए। यह केवल एक स्कूटर नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा एक नाम है।
Disclaimer: इस लेख में दिए गए सभी जानकारी इंटरनेट के विभिन्न स्रोत से संग्रह कर गया है, अगर आपको इस नए Activa 8G 2025 Edition के बारे में जानना हे तो हौंडा की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।