KTM 390 Adventure Price Hike: केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत में बढ़ोतरी

On: November 22, 2025 10:33 AM
Follow Us:
KTM 390 Adventure Price Hike

KTM 390 Adventure Price Hike: KTM ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एडवेंचर मोटरसाइकिल 390 Adventure के दाम बढ़ा दिए हैं। यह Price Hike GST बढ़ोतरी के बाद सामने आई है। कंपनी शुरुआत में बढ़ी हुई GST दरों का असर खुद झेल रही थी, लेकिन लगता है यह राहत सिर्फ त्योहारी सीजन तक सीमित थी। अब जब फेस्टिव ऑफर्स खत्म हो चुके हैं, तो KTM ने आखिरकार कीमतों को अपडेट कर दिया है।

इस नए प्राइस अपडेट का असर सीधे तौर पर 390 Adventure और इसके किफायती X वेरिएंट पर पड़ा है। चलिए विस्तार से समझते हैं कि नई कीमतें कितनी बढ़ गई हैं, बाइक में क्या मिलता है, और दोनों वेरिएंट में क्या अंतर है

KTM 390 Adventure की नई कीमतें (Ex-showroom, India)

KTM 390 Adventure Price Hike
KTM 390 Adventure Price Hike
Variantपुरानी कीमतनई कीमतकितना बढ़ा
KTM 390 Adventure X₹3,03,768₹3,26,178₹22,410
KTM 390 Adventure₹3,67,699₹3,94,699₹27,000

390 Adventure X की कीमत में ₹22,410 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रेगुलर 390 Adventure ₹27,000 महंगी हो गई है। यह इशारा साफ है कि KTM अब बढ़ी हुई GST को ग्राहकों तक पास कर रही है।

Read Also: Yamaha XSR 155 Downpayment & EMI: सिर्फ ₹8,500 में घर ले जाएं!

KTM 390 Adventure क्यों है इतनी खास?

390 Adventure का नाम भारतीय एडवेंचर मोटरसाइकिलिंग कम्युनिटी में काफी लोकप्रिय है। यह बाइक आराम, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और ड्यूल-स्पोर्ट कैपेबिलिटी का ऐसा कॉम्बिनेशन देती है जो अपने सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। [KTM 390 Adventure Price Hike]

लेकिन कीमत बढ़ने के बावजूद यह बाइक क्यों वैल्यू-फॉर-मनी मानी जाती है? इसका जवाब है—इसका इंजन, फीचर्स और एडवेंचर-रेडी डिजाइन

इंजन और परफॉर्मेंस: क्या बदला है?

नई KTM 390 Adventure में वही नया 399cc LC4C इंजन दिया गया है जो 2024 KTM 390 Duke में आता है। अगर पावर की बात करे तो 390 Adventure में लगभग 45.5 bhp का पावर और 39 Nm का टार्क मिलता हे। यह इंजन पहले से ज्यादा रिफाइंड और punchy है। खास बात यह है कि KTM ने फाइनल ड्राइव में बदलाव किया है

इससे फायदा क्या होता है?

  • लो-एंड टॉर्क बेहतर मिलता है
  • ट्रेल्स में कंट्रोल बढ़ता है
  • स्लो-स्पीड ऑफ-रोडिंग आसान हो जाती है

बाइक में पहले जैसा ही 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, और इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच दोनों मिलते हैं—जो हाईवे क्रूजिंग और सिटी राइड दोनों में आराम बढ़ाते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

2025 KTM 390 Adventure अपनी क्लास में सबसे ज्यादा टेक-लैडेन बाइक्स में से एक मानी जाती है। अगर इसकी फीचर्स की बात करे तो, इसमें मिलता हे [KTM 390 Adventure Price Hike]

  • 5-inch TFT display (390 Duke से लिया गया)
  • Bluetooth connectivity
  • Cornering ABS
  • Multiple riding modes
  • Traction control modes
  • Off-road ABS
  • Cruise control
  • Quickshifter+
  • Ride-by-wire system

यह फीचर्स न सिर्फ राइडिंग को आसान बनाते हैं, बल्कि सेफ्टी और एडवेंचर परफॉर्मेंस को भी काफी बढ़ाते हैं।

Read Also: Bike Scam का बड़ा खुलासा: पुराने Demo बाइक को नया बताकर बेचा डीलर, ग्राहक को मिला ₹2 लाख का मुआवज़ा

390 Adventure vs 390 Adventure X: कौन सा आपके लिए सही है?

KTM ने 390 Adventure को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया है, जैसे की

1. KTM 390 Adventure X — Touring Lovers के लिए

  • Alloy wheels
  • 19-inch front, 17-inch rear
  • अधिक किफायती कीमत
  • रोड-फोकस्ड और टूरिंग-फ्रेंडली
  • कम इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स

यह उन राइडर्स के लिए है जो मुख्य तौर पर हाईवे या शहर में राइड करते हैं और बजट में एक परफॉर्मेंस ADV चाहते हैं।

2. KTM 390 Adventure — Hardcore Off-Roaders के लिए

  • 21-inch front, 17-inch rear
  • Wire-spoked wheels (Tubeless)
  • Fully adjustable suspension
  • Off-road oriented geometry
  • सभी प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स

यह उन राइडर्स के लिए है जो अक्सर ट्रेल्स, जंगल, पर्वतीय रास्तों और कठिन ऑफ-रोड सेगमेंट में राइड करते हैं।

Read Also: Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition लॉन्च – AI फीचर्स से भरपूर हे ये बाइक

क्या कीमत बढ़ने के बाद भी यह बाइक खरीदना सही है?

देखा जाए तो कीमत बढ़ना किसी भी ब्रांड के लिए सामान्य प्रक्रिया है, खासकर जब टैक्स बढ़ जाता है। लेकिन जो लोग एडवेंचर टूअरिंग या ऑफ-रोडिंग में खास रुचि रखते हैं, उनके लिए 390 Adventure अब भी अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल और फीचर-लोडेड ADV है। [KTM 390 Adventure Price Hike]

इसके बड़े फायदे:

  • परफॉर्मेंस क्लास में बेस्ट
  • टेक्नोलॉजी पैक्ड
  • लंबी दूरी के लिए आरामदायक
  • सर्विस नेटवर्क मजबूत
  • रीसेल वैल्यू अच्छी

हाँ, नई कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन बाइक का प्रदर्शन और क्षमताएँ इसे एक मजबूत पैकेज बनाती हैं।

Read Also: 2026 Kawasaki Z1100 भारत में लॉन्च: कीमत सिर्फ ₹12.79 लाख

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी एडवेंचर बाइक ढूंढ रहे हैं जिसमें पावर, प्रीमियम टेक्नोलॉजी, ऑफ-रोड क्षमता और हाईवे कंफर्ट—सब कुछ मिले, तो KTM 390 Adventure अब भी आपकी टॉप लिस्ट में होनी चाहिए। [KTM 390 Adventure Price Hike]

फेस्टिव सीजन के बाद भले ही कीमतें बढ़ गई हों, लेकिन बाइक की रियल-वर्ल्ड कैपेबिलिटीज को देखें तो यह अभी भी भारत की सबसे बेहतरीन mid-size ADV में से एक है।

Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है। Bikejankari.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment