Honda Livo 110: 70 Kmpl माइलेज वाली नई Livo लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Published On: August 19, 2025
Follow Us
Honda Livo 110

नमस्कार दोस्तों, अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Livo 110 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। Honda ने अपनी इस पॉपुलर कम्यूटर बाइक को नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा है। पुरानी Livo को तो आप पहले से ही जानते होंगे, लेकिन इस नए वर्ज़न में कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। तो आईए जानते हैं इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी के साथ।

Honda Livo 110 के डिज़ाइन और फीचर्स

Honda Livo 110
Honda Livo 110

नई Honda Livo 110 में कंपनी ने टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों पर फोकस किया है। बाइक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के साथ साथ कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया हे। जैसे की इसमें मिलता हे

  • फुली डिजिटल मीटर: अब आपको इस बाइक में डिजिटल मीटर मिलेगा, जिसमें माइलेज डिस्टेंस, ट्रिप, सर्विस इंडिकेटर जैसी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
  • सेफ्टी फीचर (साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ): अगर आप साइड स्टैंड डालकर बाइक स्टार्ट करना चाहेंगे, तो यह स्टार्ट नहीं होगी। यह फीचर राइडर की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी माना जाता है।
  • लाइटवेट लेकिन स्ट्रॉन्ग राइडिंग: दिखने में यह बाइक हल्की लगती है, लेकिन राइड करते वक्त यह काफी मजबूती का एहसास कराती है।
  • दो वेरिएंट्स: Honda ने Livo को ड्रम ब्रेक वेरिएंट और डिस्क ब्रेक वेरिएंट में लॉन्च किया है।
  • कलर ऑप्शन्स: कंपनी ने इसमें कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स दिए हैं, ताकि यूथ और फैमिली दोनों ही इसे अपनी पसंद के अनुसार चुन सकें।

Read Also: ₹4000 EMI पर मिल रही Bajaj Pulsar NS160, जानें पूरी डिटेल्स

Honda Livo 110 का इंजन और माइलेज

इस नए  Livo 110 में 110cc का OBD2B इंजन मिलता है, जो 8.79 PS पावर प्रोड्यूस करता है। कंपनी ने इस बाइक की इंजन को खासकर के स्मूद परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया हे। इसके अलावा यह बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देता है, जो इसे 100-110cc सेगमेंट की सबसे बेहतर माइलेज वाली बाइक्स में शामिल करता है। कंपनी का दावा है कि Livo रोज़ाना के ऑफिस या कॉलेज आने-जाने वाले राइडर्स के लिए किफायती और भरोसेमंद विकल्प है।

Honda Livo 110 की कीमत

जैसे की हमने पहले भी कहता Honda ने Livo 110 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

  • Drum Variant – ₹83,000 (एक्स-शोरूम)
  • Disc Variant – ₹85,800 (एक्स-शोरूम)

कीमत अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स व अन्य चार्जेस के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए खरीदने से पहले अपने नज़दीकी शोरूम में कीमत ज़रूर चेक करें।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं, जो सस्ती हो, माइलेज में शानदार हो और दिखने में भी स्टाइलिश लगे, तो Honda Livo 110 एक बेहतरीन विकल्प है। 70 Kmpl का माइलेज, डिजिटल फीचर्स और मजबूत इंजन इसे इस सेगमेंट में बेहद प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। कॉलेज जाने वाले युवा हों या ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल, यह बाइक सभी के लिए परफेक्ट फिट बैठती है।

कुल मिलाकर, Livo 110 न सिर्फ आपके पैसों की बचत करेगी, बल्कि हर सफर को आरामदायक और सुरक्षित भी बनाएगी।





Akash Lenka

मैं Akash Lenka, 28 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे बाइक चलाना और बाइक के बारेमे लिखना पसंद है। Bikejankari.com पर, मैं नई बाइक लॉन्च ,अपकमिंग बाइक्स और ई-बाइक्स के बारे में लिखता हूँ, अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment