7 New Upcoming Bikes Of Royal Enfield: EICMA 2025 शो में Royal Enfield ने कई नए मॉडल और कॉन्सेप्ट्स प्रदर्शित किए हैं, जिनमें से कुछ 2026-2027 के दौरान भारत में लॉन्च होने की तैयारी में हैं। इन बाइक्स में नए इंजन प्लेटफ़ॉर्म, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पहले से मौजूद लाइनअप के पावरफुल अपडेट शामिल हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं उन 7 New Upcoming Bikes Of Royal Enfield बाइक्स के बारे में, जिनका भारतीय राइडर्स को बेसब्री से इंतज़ार है।
1. Royal Enfield Himalayan 750

Royal Enfield ने EICMA 2025 में Himalayan 750 का डेवलपमेंट प्रोटोटाइप पेश किया था। जो की मौजूदा Himalayan 450 से काफी बड़ा और पावरफुल होगा। इसमें नया 750cc एयर और ऑइल-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो लगभग 60 bhp और 60 Nm टॉर्क उत्पन्न करेगा। साथ ही यह बाइक लंबी दूरी के टूरिंग के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके अलाबा अलॉय व्हील्स वाला टूरिंग-फोकस्ड वेरिएंट हाल ही में टेस्टिंग में दिखा गया हे।
Royal Enfield himalayan 750 launch date in india
इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली हे, लेकिन अनुमान हे की लेट 2026 से लेकर शुरुआती 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। यह एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में एक स्ट्रॉंग ग्लोबल प्लेयर बन सकती है।
Read Also: युवाओं की पसंदीदा Royal Enfield Bullet 350 अब हुई सस्ती, शोरूम में बढ़ी भीड़!
2. Royal Enfield Continental GT 750

Continental GT सीरीज़ पहले से ही अपने रेट्रो कैफे रेसर स्टाइल के लिए फेमस है। अब कंपनी इसका और पावरफुल 750cc वर्जन लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह हे की इसमें 750cc ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो आनुमानिक 60 bhp की पावर प्रोडूस करने में सक्षम होगा।
अगर डिज़ाइन की बात करे तो नया सेमी-फेयरिंग रेट्रो स्टाइल डिज़ाइन के साथ आएगा जो स्पोर्टी राइडिंग पोज़िशन और प्रीमियम फिनिशिंग का कॉम्बिनेशन लेकर आएगा। [New Upcoming Bikes Of Royal Enfield]
royal enfield continental gt 750 launch date in india
इसकी लॉन्च लेकर भी कोई भी जानकरी नहीं मिली हे, क्यों की अब ये प्रोटोटाइप स्टेज में हे। ताज़ा मिले जानकारी के अनुसार लेट 2026, जिसे EICMA 2026 में अंतिम रूप में दिखाया जाएगा।
3. Royal Enfield Bullet 650

Bullet 650 को अब Royal Enfield के प्रीमियम बाइक्स में गिना जाएगा, अब स्टैण्डर्ड बुलेट लवर को भी बड़ा इंजन का अनुभब मिलेगा। इस बाइक को EICMA 2025 में अनावरण किया है, जिसको आने बलि साल में बेचा जाएगा।
अगर इसकी डिज़ाइन की बात करे तो इसमें बही टीयरड्रॉप टैंक के साथ मिलेगा राउंड LED हेडलैम्प, Tiger-eye पायलट लैंप और Winged पुराना रॉयल एनफील्ड बैज देखने को मिलेगा। [New Upcoming Bikes Of Royal Enfield]
इंजन की बात करे तो बाइक में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन जो अनुमान हे की Royal Enfield की दूसरे बाइक्स की तरह पावर प्रोडूस करेगा।
अभीके समय Bullet 650 सिर्फ दो रंग यानि Cannon Black और Battleship Blue के साथ पेस किआ गया हे, उम्मीद हे की आने बाले समय में और भी रंग बिकल्प देखने को मिलेगा।
Read Also: लॉन्च से पहले लीक! 2026 Hero Xtreme 160R का नया Design और Features आए सामने
4. Royal Enfield Flying Flea FF.S6

Flying Flea रॉयल एनफील्ड की पहेली इलेक्ट्रिक बाइक हे जो बेहद लाइटवेट, फुर्तीली और एडवेंचर-रेडी मोटरसाइकिल है। EICMA 2025 में इसको FF.S6 इलेक्ट्रिक नाम से पेश किया गया। अगर इस इलेक्ट्रिक बाइक के कुछ फीचर्स और हाइलाइट्स के बारे में बात करे तो, इसमें मिलता हे
- USD फ्रंट फोर्क्स
- 19/18 इंच spoke व्हील सेटअप
- लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन
- ऑफ-रोड टायर्स
- चेन ड्राइव सिस्टम
Royal Enfield Flying Flea FF.S6 launch date in india
अगर लॉन्चिंग की बात करे तो कुछ जानकारों का कहना हे की 2026 के अंत तक इस इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में पेस किआ जाएगा। हालाँकि, इस बात को कंपनी अभी तक कन्फर्म नहीं किआ हे, लेकिन उम्मीद हे की जल्द ही लॉन्च होगी। [New Upcoming Bikes Of Royal Enfield]
5. Royal Enfield Flying Flea C6

यह Royal Enfield की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जो बहुत जल्द यानि 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किआ जासकता हे। कंपनी का कहना की इसकी रेंज आनुमानिक 100 से 150 km तक होगी और यह इलेक्ट्रिक बाइक 300cc पेट्रोल बाइक के बराबर परफॉर्मेंस देगी। [New Upcoming Bikes Of Royal Enfield]
अगर इसकी डाइमेंशन की बात करे तो इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स इस्तेमाल होगा और ये बाइक बेल्ट ड्राइव सिस्टम के साथ चलेगा। सस्पेंशन सेटअप को लेकर अभीतक कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं शेयर की हे, लेकिन अनुमान हे की आगे USD सस्पेंशन और पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल होगा।
6. Royal Enfield Himalayan Electric

Himalayan Electric बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कंपनी ने कन्फर्म की हे की इस बाइक को 18 महीनों के अंदर भारतीय बाजार में पेस किआ जाएगा। इस बाइक के कुछ फीचर्स सामने आई हे जो निचे शेयर किआ गया हे। जिस की
- 14 kWh बैटरी पैक
- अनुमानित पावर: करीब 100 bhp
- स्पोक व्हील्स और ऑफ-रोड टायर्स
- USD फ्रंट फोर्क्स
- नया रेक्टेंगुलर डिजिटल डिस्प्ले
Read Also: Hero Xtreme 125R का नया मॉडल लॉन्च हुआ ड्यूल-चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल के साथ
7. Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition

मिलान में आयोजित EICMA 2025 शो में Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर टूरर बाइक Himalayan 450 का एक नया और आकर्षक वेरिएंट पेश किया है, जिसका नाम है “Himalayan 450 Mana Black Edition“। यह एडिशन भारत के सबसे कठिन और ऊंचे पास Mana Pass (5,632m) से प्रेरित है।
इस एडिशन का सबसे खास बात यह की यह Sherpa 450 प्लेटफ़ॉर्म आधारित हे, इसमें लगा हे फ़ैक्ट्री-फिटेड प्रीमियम एडवेंचर एक्सेसरीज़। इसके अलाबा इसकी ब्लैक-आउट स्टाइल थीम बेहद खूबसूरत नजर आता हे और यह एक्सट्रीम टेरेन के लिए ट्यून किया हुआ सेटअप हे। यह सिर्फ स्पेशल एडिशन नहीं, बल्कि एक तैयार ADV पैकेज है।
Read Also: 16-इंच टायर के साथ लॉन्च हुआ Numeros N-First EV स्कूटर, रेंज जानकर आपको यकीन नहीं होगा!
निष्कर्ष
Royal Enfield एक ऐसे चरण में प्रवेश कर चुकी है जहाँ वह क्लासिक लिगेसी और मॉर्डन टेक्नोलॉजी के बीच शानदार बैलेंस बना रही है। 2026-2027 में आने वाली ये नई बाइक्स, खासकर 750cc प्लेटफ़ॉर्म और इलेक्ट्रिक लाइनअप कंपनी को न सिर्फ भारत में, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। भारत के बाइक प्रेमियों के लिए यह आने वाला दौर बहुत रोमांचक होने वाला है।








