Royal Enfield Bullet 650: EICMA 2025 के दौरान Royal Enfield ने एक ऐसा अनावरण किया, जिसका इंतज़ार करोड़ों रॉयल एनफील्ड प्रेमी काफी समय से कर रहे थे। जी हाँ, यह वही नाम है जो भारतीय मोटरसाइकिल इतिहास का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित अध्याय है, और बो हे Bullet। इस साल, कंपनी ने पहली बार नए Bullet 650 को दुनिया के सामने पेश किया।
यह सिर्फ एक नई बाइक नहीं, बल्कि 92 साल पुरानी विरासत को नए अंदाज़ में आगे बढ़ाने की कोशिश है। अब बुलेट लवर्स को सुपर बाइक जैसा अनुभब मिलेगा जो Royal Enfield Bullet 650 में देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं बड़ा इंजन के अलाबा और क्या खासियत हे इस Bullet 650 में, पूरी जानकारी के साथ।
Royal Enfield Bullet 650 का डिज़ाइन

हालाँकि नया Bullet 650 में एक बड़ा 650cc मिलेगा लेकिन डिज़ाइन को वैसे ही बरक़रार रखा जाएगा जैसे Bullet 350 में हे। जैसे की, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक पर हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप्स और साथ ही इसमें LED लाइट्स का भी इस्तेमाल होंगे, जो इसको मॉडर्न बनाएगा। लेकिन इसमें जरूर आकर्षक कलर का इस्तेमाल होगा, जो बाइक को एक फ्रेश लुक देगा।
Read Also: EICMA 2025: Royal Enfield Himalayan 450 Mana Black अवतार हुआ लॉन्च।
Bullet 650 का इंजन और परफॉर्मेंस
जैसे की हमने पहले भी कहा था Bullet 650 में Royal Enfield का 648cc का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, वही इंजन जो पहले से Interceptor 650 और Continental GT 650 में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुका है। साथ ही इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स स्लिपर और असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स भी मिलेगा।
यह इंजन अपनी मजबूत टॉर्क डिलीवरी, आरामदायक क्रूज़िंग स्पीड और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए जाना जाता है।
यानी यह सिर्फ शहर की सवारी ही नहीं, बल्कि लंबे हाईवे राइड्स के लिए भी बेहद उपयुक्त है।
चेसिस और राइड कंफर्ट
दमदार इंजन की तरह ही इसमें मजबूत चेसिस का इस्तेमालं किआ गया हे, बाइक में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम, Showa सस्पेंशन मिलता हे। और एक बात बतादें की इसमें ट्यूब-टाइप और वायर-स्पोक मिलेगा जो क्लासिकल लुक को बरक़रार रखेगा।
यह सेटअप साफ बताता है कि Royal Enfield ने Bullet 650 को “चमकदार आधुनिक बाइक” नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद रोज़मर्रा और टूरिंग साथी के रूप में डिजाइन किया है।
Read Also: When Will BMW F 450 GS Launch in India: बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस भारत में कब लॉन्च होगी?
कलर ऑप्शन्स और उपलब्धता
ताज़ा मिले जानकारी के अनुसार Bullet 650 को दो रंगों में पेश की जाएगी:
| वैरिएंट | विवरण |
|---|---|
| Cannon Black | यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में बिक्री 2026 से शुरू |
| Battleship Blue | अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए |
Royal Enfield Bullet 650 Launch Date in Indi
Royal Enfield ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि 2026 से पहले भारत में इसकी एंट्री लगभग तय है। भारत में यह Royal Enfield की मौजूदा 650cc रेंज, जैसे Interceptor 650, Continental GT 650 और Super Meteor 650 के साथ लाईनअप में शामिल होगी।
अगर कीमत की बात करे तो संभावित रूप से ₹3.0 लाख से ₹3.4 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।
Read Also: Ola Electric Service Issue in Goa: गोवा सरकार ने खराब सर्विस के कारण बिक्री पर लगाई रोक
निष्कर्ष
आज इस लेख में हम बात कर रहे थे Royal Enfield Bullet 650 के बारे में, जो बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने बलि हे। ये बाइक Interceptor 650, Continental GT 650 और Super Meteor 650 के साथ लाईनअप में शामिल होगी, जो क्लासिक लुक के साथ सुपर बाइक का भी अनुभब देगा।
अगर आप भी एक बुलेट लवर हो या आने बलि साल में एक क्लासिक बाइक खरीदना चाहते हो तो आप जरूर Bullet 650 को पसंद करेंगे।









